फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आज से गंगाजल सप्लाई बंद, कल से रहेगा संकट

आज से गंगाजल सप्लाई बंद, कल से रहेगा संकट

Mon, 08 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
आज से गंगाजल सप्लाई बंद, कल से रहेगा संकट
आज से गंगाजल सप्लाई बंद, कल से रहेगा संकट
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए के लोगों को मंगलवार से पानी की किल्लत का सामना करना होगा। सोमवार रात 12 बजे हरिद्वार से गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाएगी। एक माह तक गंगनहर में पानी बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को एक वक्त ही पानी मिलेगा। नगर निगम और जीडीए नौ कालोनियों में नलकूप के जरिये पानी की सप्लाई करेंगे। ऐसे में लोगों को पानी संकट झेलना हो। हालांकि अधिकारी पेयजल सप्लाई की व्यवस्था बनाए रखने का दावा कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग गंगनहर की सफाई के लिए आठ अक्तूबर की रात से गंगनहर में पानी बंद कर देगा। इससे मंगलवार से टीएचए को गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाएगी। करीब एक महीने तक वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी और डेल्टा कालोनी के लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। लोगों को दो वक्त की जगह मात्र एक ही समय पानी मिलेगा। दो घंटे की बजाए एक घंटे ही पानी सप्लाई होगा। नगर निगम ने वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में पानी आपूर्ति के लिए 39 छोटे-बड़े ट्यूबवेल की व्यवस्था की है। नगर निगम और जीडीए अधिकारी ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी सप्लाई करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि पिछले सालों में ऐसे मौके पर निगम के सभी दावे फुस्स हुए हैं।
विज्ञापन


10 टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति
अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि सब सही रहा तो इलाकों में इस बार दोनों समय पानी आपूर्ति का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए जनरेटर भी लगाए गए हैं, जिससे बिजली कट के दौरान आपूर्ति सुचारु की जा सके। बिजली कटौती होने पर सप्लाई को सुचारु रखने के लिए निगम ने 10 ट्यूबवेलों पर जनरेटरों की व्यवस्था की है। तय समय के अनुसार ही सभी स्थानों पर पानी की सप्लाई होगी। बिजली कटौती होने पर जनरेटरों को चालू किया जाएगा। इसके अलावा 10 टैंकरों से भी विभिन्न इलाकों में पानी सप्लाई होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed