{"_id":"5ade343d4f1c1b3c0a8b6317","slug":"121524511805-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया के सवालों पर उखड़े सुरेश खन्ना, नहीं दे सके जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया के सवालों पर उखड़े सुरेश खन्ना, नहीं दे सके जवाब
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया के सवालों पर उखड़े सुरेश खन्ना, नहीं दे सके जवाब
गाजियाबाद। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना आवंटियों को प्राइवेट बिल्डरों से फ्लैट न मिलने, शौचालय, एजूकेशन और फीस वृद्धि के सवालों पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दे सके। सवालों में उलझे सुरेश खन्ना उखड़ गए और प्रेसवार्ता बीच में छोड़कर चले गए।
पत्रकारों ने मंत्री से सवाल पूछा कि अनेक बिल्डरों ने आज तक आवंटियों को फ्लैट हैंडओवर नहीं किए हैं, जबकि शासन ने मंत्री समूह की कमेटी गठित की है, जिसमें आप स्वयं है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर कुछ बिल्डर हीलाहवाली कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी कोई भी कार्रवाई संविधान के तहत ही हो सकती है। पूछा गया कि कितने बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। इस पर प्रभारी मंत्री जवाब नहीं दे सके। सिर्फ इतना कहा कि जिलाधिकारी बताएंगी कि अभी तक कितने फ्लैट हैंडओवर किए हैं।
बिल्डरों के बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में बनाए गए शौचालयों पर सवाल उठे। एक सवाल आया कि शौचालय तो बन गए हैं, लेकिन उनमें सफाई नहीं है। प्रभारी मंत्री ने तपाक से कहा कि बताइये कहां शौचालय में सफाई नहीं है, तो झट से मीडिया के लोगों ने कहा कि आप हमारे साथ चलें अभी दिखाते हैं। कलक्ट्रेट के अंदर का ही शौचालय गंदा पड़ा है। इस पर प्रभारी मंत्री तमतमा गए और प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। इस दौरान वे एजूकेशन पॉलिसी और फीस वृद्धि के मुद्दे पर भी जवाब नहीं दे सके।