फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नहाते हुए हिंडन में डूबा छात्र, मौत

नहाते हुए हिंडन में डूबा छात्र, मौत

Thu, 20 Jul 2017 06:34 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
नहाते हुए हिंडन में डूबा छात्र, मौत
हिंडन में नहा रहा नौवीं का छात्र डूबा
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर एक स्थित हिंडन पुश्ता रोड के पास हिंडन में नहा रहा छात्र डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को नदी से निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद अली (18) पुत्र मोहम्मद इकबाल बालाजी विहार में परिवार के साथ रहता था। वह शंभु दयाल इंटर कालेज में कक्षा नौवीं का छात्र था। मोहम्मद अली बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ दोस्तों के साथ हिंडन बैराज के पास नदी में नहा रहा था।
विज्ञापन


वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख कर साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। साथ नहा रहे दोस्तों ने पास में खड़े पुलिसकर्मी को मामले की सूचना दी और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधे घंटे बाद छात्र को नदी से निकाल लिया और जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर छात्र के परिजन भी हिंडन पहुंच गए। थे। इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed