फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 police stations including cyber will be opened in the new year, crime will be curbed

Ghaziabad News: नए साल में साइबर समेत खुलेंगे 12 थाने, अपराध पर लगेगी लगाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
12 police stations including cyber will be opened in the new year, crime will be curbed
जनपद में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने साइबर थाना खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा। दिसंबर 2023 में शासन ने स्वीकृति भी मिल गई है। अब मुख्यमंत्री अन्य जिलों में खुलने वाले साइबर थानों के साथ गाजियाबाद को भी साइबर थाने की सौगात देंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में साइबर थाना शुरू होने की उम्मीद है। साइबर थाने की बिल्डिंग बनने तक नगर कोतवाली परिसर के द्वितीय तल पर साइबर थाना रहेगा। इनमें 39 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। इसके साथ ही कमिश्नरेट बनने के बाद दो नए थाने ही शालीमार गार्डन और अंकुर विहार खुल पाए। पुलिस ने 11 और थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। पुलिस ने प्रशासन को क्षेत्र बताकर थानों के लिए जमीन देने के लिए पत्राचार किया हुआ है। नए थाने खुलने से अपराध पर लगाम लगेगी। पेश है राहुल सिंघल की रिपोर्ट...
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीट खोलकर रोकेंगे स्ट्रीट क्राइम
साल दर साल स्ट्रीट क्राइम का आंकड़ा बढ़ रहा है। चेन, मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं गाजियाबाद में आम हो गई है। इसे रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा नहीं घट सका। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने स्नेचर, लुटेरों पर लगाम लगाने की तैयारी की है। 2023 में पुलिस ने 212 स्नेचर व लुटेरों की हिस्ट्रीशीट खोलकर थाना स्तर पर इनकी निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं। 2024 में गश्त व और अपराधियों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर समेत हिस्ट्रीशीट खोलकर लंबे समय तक उन्हें जेल में रखने की तैयारी में है।
विज्ञापन





रिस्पांस टाइम में बनाया रिकॉर्ड

पीआरवी(पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के घटना स्थल के पहुंचने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदेश में रिकॉर्ड बनाया। मई 2023 से गाजियाबाद पुलिस रिस्पांस टाइम में प्रदेश में पहले नंबर पर है। इतना ही नहीं हाल में गाजियाबाद पुलिस ने अन्य जिलों से समय का अंतर भी काफी बढ़ा दिया है। हाल में गाजियाबाद पुलिस करीब पांच मिनट कुछ सेकंड में घटना स्थल पर पहुंच रही है। वहीं, सीसीटीएनएस में भी प्रदेश में पहले नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






133 और 145 के लंबित मामलों के निस्तारण में आई तेजी

कमिश्नरेट से पहले धारा 133 और 145 के मामलों की सुनवाई एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होती थी। कमिश्नरेट बनने के बाद यह पुलिस के हाथ में आई। कई सालों से लंबित चले आ रहे 36 मामलों की सुनवाई पुलिस ने की। इनकी सुनवाई डीसीपी की कोर्ट में हुई। सभी मामलों की गंभीरता से देखते में उनमें निर्णय लिया गया। 2023 में 133 के छह मामले दर्ज हुए। वहीं, 145 के 37 मामलों को डीसीपी की कोर्ट में भेजा गया। जिनका पुलिस ने निस्तारण किया। ये मामले 2015 से लंबित चले आ रहे थे।





चर्चित मामले

- किशोर का धर्मांतरण के मामले में 30 मई को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके मुख्य आरोपी शाहनावाज उर्फ बद्दो को पुलिस मुंबई से पकड़ कर लाई थी। मामले में पुलिस ने एनएसए(रासुका) की भी कार्रवाई की।

- 30 अगस्त को सदर तहसील में मनोज चौधरी की उसके ही जीजा ने उसके चैंबर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की थी। रक्षाबंधन के दिन मनोज ने बेटी को उसके घर नहीं भेजा था। जिससे उसके घर रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मन पाया।

- 27 अक्तूबर को मसूरी क्षेत्र में एनएच-नौ पर मोबाइल स्नेचिंग के मामले में ऑटो से गिरकर छात्रा कीर्ति की मौत हो गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीना था। मामले में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर भी किया था।

-----

स्ट्रीट क्राइम में कमी लाएंगे

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद में स्ट्रीट क्राइम (जैसे चेन व मोबाइल स्नेचिंग, वाहन चोरी) से लोग काफी परेशान हैं। इसके लिए तैयारी की है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर, लुटेरों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी बढ़ाकर स्ट्रीट क्राइम को कम करने का प्रयास किया जाएगा।



हादसे कम करने के लिए करेंगे कवायद

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए प्लान तैयार करेंगे। ब्लैक स्पॉट का सर्वे कराकर चिन्हित कर वहां प्रभावी कार्य कराएंगे। गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों पर लगाम लगाने के लिए साइनेज लगाने की कवायद की जाएगी।
------
ऑपरेशन त्रिनेत्र से बढ़े सीसीटीवी कैमरों ने की खुलासों में मदद

10 जुलाई 2023 से पहले

कुल स्थान- 1170

सक्रिय कैमरे- 2268

सराहनीय कार्य- 75




10 जुलाई 2023 से बाद

कुल स्थान- 3427

सक्रिय कैमरे- 5031

सराहनीय कार्य- 266



कमिश्नरेट में खोली गई स्नेचर, लुटेरे और माफियाओं की हिस्ट्रीशीट

जोन


स्नेचर

लुटेरे


माफिया

नगर

19


17


05

ट्रांस हिंडन
29


18


05

ग्रामीण

36


73


10

---------

एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में आई कमी




2022


2023





हादसे

137



66

मौत


83



53

घायल

91



46



सख्ती से घटा हादसों में मौत का आंकड़ा
वर्ष



2022

2023

हादसे


852


951

मौत



352


353

मौत प्रतिशत

41.31

37.12

-------

हत्या और वाहन चोरी में आई कमी

अपराध




2022


2023

हत्या व गैर इरादतन हत्या
131



118

लूट





74



73

स्नैचिंग




455



468

वाहन चोरी



2499


2280

--------

अपराधियों पर कसा शिकंजा






2022


2023

गुंडा एक्ट



565



686

जिला बदर


270



502

जिला बदर गिरफ्तार

24



46

स्नेचर गिरफ्तार


425



600

हिस्ट्रीशीट


64



344

वाहन बरामदगी

727



781

---------

गैंगस्टर एक्ट-14 (1) में संपत्ति कुर्क की कार्रवाई

वर्ष


प्रकरण

कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य

2021

11


सात करोड़ 45 लाख 25 हजार

2022

30


33 करोड़ 80 लाख 79 हजार

2023

11


276 करोड़ 67 लाख 84 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed