{"_id":"5adf1cbc4f1c1b9e098b64bc","slug":"11524571324-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची का अपहरण, पड़ोसी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची का अपहरण, पड़ोसी पर आरोप
Updated Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल की बच्ची का अपहरण, पड़ोसी पर आरोप
मसूरी। इंद्रगढ़ी में तीन साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने अपने पड़ोसी पर ही अपहरण का आरोप लगाया है। उसने आरोपी को नामजद कर मसूरी थाने में बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली है।
राज मिस्त्री का काम करने वाले राजपाल इंद्रगढ़ी में पत्नी कुसुम और तीन साल की बेटी परी के साथ इंद्रगढ़ी में रहते हैं। 17 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे उनकी बेटी परी घर के बाहर खेल रही थी। तभी से वह लापता हो गई। बच्ची की मां कुसुम के मुताबिक उसने आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद से ही उनका पड़ोसी गोवर्धन भी अपने बच्चे को लेकर फरार है। गोवर्धन भी राजपाल के साथ मजदूरी करता था। कुसुम ने गोवर्धन पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फरार है। एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
चर्चा यह भी
चर्चा है कि तीन साल की बच्ची के अपहरण के आरोपी गोवर्धन के परिवार की एक महिला लापता है। इसका आरोप बच्ची के पिता पर लगा है। उसका पिता भी फरार है। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में गोवर्धन ने बच्ची का अपहरण कर लिया है। बच्ची की मां कुसुम के मुताबिक गोवर्धन ने फोन कर यह बात उन्हें कही थी।