{"_id":"5addc9604f1c1b64098b6071","slug":"11524484448-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविप ने 10 अवैध निर्माण किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविप ने 10 अवैध निर्माण किए सील
Updated Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आविप ने 10 अवैध निर्माण किए सील
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-1 में रविवार को नक्शे के विपरीत हो रहे दस अवैध निर्माण को आवास विकास परिषद ने सील कर दिया। सीएम कार्यालय और मंडलायुक्त को की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। निर्माण खंड-16 के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अली सफदर ने बताया कि सेक्टर-एक में अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को भी शिकायत की थी। इस पर अवैध निर्माण की जांच की गई तो निर्माण नक्शे के विपरीत होते हुए मिला। इसके बाद अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी काम नहीं रुका तो रविवार को आविप के अधिकारियों ने इलाके में बन रहे दस भवनों को सील कर दिया। कुछ भवनों में तोड़फोड़ भी की गई। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को सील तोड़कर निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।