{"_id":"5a82d2eb4f1c1ba5268b9df5","slug":"11518523115-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूपुर में हर्ष फायरिंग, सात बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूपुर में हर्ष फायरिंग, सात बच्चे जख्मी
Updated Tue, 13 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबूपुर में हर्ष फायरिंग, सात बच्चे जख्मी
मोदीनगर/ कंकरखेड़ा। थाना निवाड़ी क्षेत्र के अबूपुर गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग होने से सात बच्चे जख्मी हो गए। घायलोें में पांच बच्चों को मेरठ व दो को कविनगर (गाजियाबाद) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार शाम को ग्राम अबूपुर निवासी विजेंद्र चौधरी के छोटे बेटे संदीप चौधरी की बारात पिलखुवा स्थित भदौला गांव में जा रही थी। गांव में बैंडबाजे के साथ घुड़चढ़ी की रस्म शुरू हुई। दूल्हे के साथियों व रिश्तेदारों से नाचना गाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने नोट बरसाने शुरू कर दिए। शादी की खुशियों में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग भी शुरू कर दी। उधर, गांव के बच्चे शाकिब पुत्र सत्तार, शाहिद पुत्र यूसुफ, फैजान, सागर व अरमान सहित दो अन्य बच्चे नोट व पैसे बटोर रहे थे। इस बीच नशे में धुत दो युवकों ने नीचे को नाल कर फायरिंग कर दी। बारात की घुड़चढ़ी पक्की सड़क पर हो रही थी। ऐसे में गोली पक्के सड़क से टकराकर सीधे बच्चों को जा लगी। गोली लगने से चीखपुकार मच गई। घटना के बाद आनन-फानन में बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पांच बच्चे को मेरठ के कंकरखेड़ा और दोबच्चे को गाजियाबाद रेफर किया गया।