{"_id":"5c1bdd52bdec2257162fa186","slug":"111545330002-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल के एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना बवाल के एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना बवाल के एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में बृहस्पतिवार को एक अन्य आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अब तक कुल 26 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मामले में पुलिस ने बुधवार तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पांच आरोपी कुर्की के नोटिस घरों पर चस्पा होने के बाद सीजेएम कोर्ट में बुधवार तक सरेंडर कर चुके थे। अब एक और आरोपी लोकेंद्र पुत्र वीर सिंह निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना ने भी सीजेएम कोर्ट में बृहस्पतिवार को सरेंडर कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी लोकेंद्र की शिनाख्त वायरल वीडियो के आधार पर की गई थी। मामले में अब तक कुल 26 आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके हैं। जल्द ही अन्य सभी फरार आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। उनकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।