फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नेपाल भेजी जा रही एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद, 10 गिरफ्तार

नेपाल भेजी जा रही एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद, 10 गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
नेपाल भेजी जा रही एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद, 10 गिरफ्तार
नेपाल भेजी जा रही एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 500 और 1000 के नोटों की यह खेप दो कारों में दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते नेपाल ले जाई जा रही थी। नेपाल में 10 फीसदी कमीशन पर करेंसी बदलकर नई करेंसी ली जानी थी। करेंसी बरामद होने के बाद आयकर विभाग समेत खुफिया एजेंसी भी जांच कर रही हैं।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अवतार सिंह, निवासी सेक्टर-15 रोहिणी दिल्ली, गौरव गर्ग निवासी सेक्टर-16 रोहिणी, राजेश कुमार उर्फ मंत्री निवासी अलावलपुर पलवल, पिंटू शर्मा निवासी बसंत कुंज गुलधर-सेकेंड, राहुल कुमार निवासी जी-ब्लाक कविनगर, अरुण गुप्ता निवासी मालवीय नगर दिल्ली, दीपक निवासी मथुरा, राहुल शर्मा निवासी सकौती टांडा मेरठ, काव्य निवासी कलिंजरी मेरठ और सचिन कुमार निवासी पांचली मेरठ हैं। एसएसपी ने बताया कि बरामद करेंसी अरुण गुप्ता की है। वह दिल्ली में फाइनेंस का काम करता है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात कविनगर सी-ब्लाक के कट के पास से चेकिंग के दौरान दो कार रोकी गई तो उनमें करेंसी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed