फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या

प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या

Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या
प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


मुरादनगर। डिफेंस कालोनी में दो सौ गज का प्लाट देखने का झांसा देकर कार सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शाम करीब सात बजे हुई। अभी हत्याकांड परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

मूलरूप से शहजादपुर गांव निवासी सुरेंद्र त्यागी उर्फ सुंदर परिवार के साथ असालतनगर फ्रैंडस कालोनी में रहते थे। वह प्रॉपटी डीलर थे और असालतनगर जलालपुर रोड स्थित डिफैंस एंक्लेव के नाम से कालोनी काट रहे हैं। सोमवार शाम करीब पौने सात सुरेंद्र त्यागी अपने मकान के बाहर बैठे थे। इसी बीच एक सफेद कार आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे और सुरेंद्र त्यागी से दो सौ गज का प्लाट दिखाने की बात कही। प्लॉट दिखाने के लिए उठते ही एक युवक ने तमंचा निकाल सुरेंद्र त्यागी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही डीलर लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते कार से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत सुरेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed