{"_id":"5a81f4be4f1c1b92268b9dbc","slug":"111518466238-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर नवविवाहिता ने जान दी-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर नवविवाहिता ने जान दी-Ghaziabad city
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदा लगाकर नवविवाहिता ने दी जान
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में सोमवार शाम एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब डेढ़ महीना पहले ही उसकी शादी संजय नगर निवासी ऑटो चालक से हुई थी। माना जा रहा है कि गृह कलेश के चलते नवविहाहिता ने फंदा लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
लालकुआं बदरपुर दिल्ली की रहने वाली साबिया परवीन (33) की शादी 31 मार्च 2017 को संजय नगर बी-ब्लाक निवासी मुनाजिर से हुई थी। मुनाजिर ऑटो चलाता है। सोमवार को मुनाजिर ऑटो लेकर काम पर गया था। घर पर साबिया परवीन के अलावा सास खुशनारा और ससुर मोहम्मद इकबाल थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि साबिया अपने कमरे में थी और वह बाहर थे। शाम करीब चार बजे तक साबिया बाहर न निकली तो सास ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुला तो उन्होंने उसे तोड़ दिया। अंदर साबिया फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर मृतका के मायके वालों को सूचना दी। रात करीब नौ बजे मृतका के परिजन दिल्ली से संजय नगर पहुंचे। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि देर रात तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।