{"_id":"5c929a2dbdec2214422fa9a3","slug":"101553111597-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, चुनाव के लिए कर रहे थे हथियार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, चुनाव के लिए कर रहे थे हथियार तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, चुनाव के लिए कर रहे थे हथियार तैयार
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में बेचने के लिए तैयार किए जा रहे हथियार बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों बने व अधबने तमंचे व अन्य सामान बरामद किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने सूचना दी कि एलिवेटेड गोल चक्कर के पास जय शर्मा के यार्ड के पीछे एक तमंचा फैक्ट्री चल रही है। वहां काफी संख्या में अवैध हथियार तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बुधवार को छापेमारी की तो अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में वाहिद, बिल्ला उर्फ बिलाल निवासी चिट्टा थाना सलेमपुर बुलंदशहर, अकरम निवासी नूरपुर थाना टप्पल अलीगढ़ है। फैक्ट्री से 315 बोर के छह तमंचे, तीन अधबने, एक 12 बोर का तमंचा एक अधबना तमंचा, सरिया, नाल, रेती, भट्टी व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोकसभा चुनाव में लोगों को देने के लिए तमंचे तैयार कर रहे थे। साथ ही यह चुनाव में किसी घटना को भी अंजाम देने वाले थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में और कितने लोग शामिल हैं, कहां-कहां हथियार सप्लाई किए जाते हैं। अब तक कितने लोगों को दे चुके हैं। यह जानकारी की जा रही है।