{"_id":"5c1a97e3bdec2256cc1bd756","slug":"101545246691-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर लगाया शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पर लगाया शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता पर लगाया शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोप
सिकंदराबाद। बेटे ने अपने ही पिता पर शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसका पिता लोगों को शादी कराने का झांसा देकर ठगी करता है। बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने लड़के पक्ष के लोगों से तीस हजार रुपये लेकर उसकी नोएडा निवासी युवती के साथ शादी करा दी थी। अब वह उक्त युवती को उसका परिजन बनकर घर ले आया और उसकी रुपये लेकर किसी अन्य स्थान पर शादी कराने के प्रयास में लगा था। जानकारी होने पर पिता युवती को घर छोड़कर भाग गया। परिजन उक्त युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवती को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।