{"_id":"5b89994542c79210c7581ae6","slug":"101535744325-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर से छलांग लगाकर छात्रा ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर से छलांग लगाकर छात्रा ने की जान देने की कोशिश
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर से छलांग लगाकर छात्रा ने की जान देने कोशिश
गाजियाबाद। पढ़ाई से रोकने और परिजनों के दबाव से तंग आकर बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार शाम नेहरू नगर फ्लाईओवर से नीचे कूदकर जान देने की कोशिश की। राहगीरों ने घायल हालत में छात्रा को कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया। उसे मामूली चोटें आई हैं।
गांव बयाना की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा मॉडल टाउन स्थित विद्यावती मुकुंदलाल गर्ल्स कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह नेहरू नगर फ्लाईओवर पर पहुंची और आपका भवन के सामने विवेकानंद नगर मार्ग पर छलांग लगा दी। उसे कूदता देख राहगीर दौड़े। भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह व एक अन्य युवक पवन कुमार घायल युवती को लेकर कविनगर के अस्पताल पहुंचे। उसे पैरों समेत पूरे शरीर में चोटें आई हैं। गुम चोट ज्यादा होने से वह उठ नहीं पा रही थी। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान लिए। कविनगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बालियान ने बताया कि युवती पारिवारिक विवाद से परेशान थी। उसने बताया कि परिवार के लोग नहीं चाहते कि वह आगे पढ़ाई करे। परिजन उसकी शादी की बात कर रहे हैं, लेकिन वह अभी शादी करना नहीं चाहती। इसके चलते उसने जान देने की कोशिश की। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी तो उसके पिता और भाई अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद अस्पताल से युवती को छुट्टी दे दी गई है। परिजन उसे घर ले गए।