{"_id":"5b868b4b42c792463f794cb6","slug":"101535544139-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस का ब्रेक फेल, 52 लोगों की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस का ब्रेक फेल, 52 लोगों की जान बची
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
चलती बस का ब्रेक फेल, 52 लोगों की जान बची
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में एसआरएम यूनिवर्सिटी के पास एक चलती बस का ब्रेेक फेल होने से 52 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। ड्राईवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पेड़ से टकराकर रोक दिया। हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आई हैं।
नोएडा की एक निजी कंपनी की बस रोजाना मोदीनगर क्षेत्र में कर्मचारियों को लेने के लिए आती है। मंगलवार को बस कर्मियों को लेकर नोएडा जा रही थी। बताया गया है कि एसआरएम यूनीवर्सिटी के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस में सवार करीब 52 कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। कैब चालक पप्पू ने समझदारी दिखाते हुए बस को एक पेड़ से टकराकर रोक दिया। टक्कर के चलते पेड़ उखड़ गया, लेकिन बस रुक गई। चालक पप्पू को मामूली चोटें, लेकिन कर्मचारी बाल-बाल बच गए।