फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संभलकर चलें, आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन

संभलकर चलें, आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन

Tue, 13 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
संभलकर चलें, आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन
संभलकर चलें, आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन
विज्ञापन


गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शहर में मंगलवार रात से ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। दो दिन जीटी रोड पर भारी वाहनों और गोशाला अंडरापास से सभी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों का संचालन अन्य मार्गों से किए जाने का प्लान तैयार किया है।
दूधेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों समेत करीब चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को पहुंचने की उम्मीद जताई है। श्रद्धालुओं की कतार मंदिर से लेकर जीटी रोड तक पहुंच जाती है। ऐसे में एहतियात बरतते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जस्सीपुरा तिराहा गोशाला अंडरपास से होते हुए विजयनगर जाने वाले वाहनों को मंगलवार दोपहर बाद से रोक दिया जाएगा। यह रूट वाहनों के लिए बंद रहेगा। वहीं जीटी रोड पर डायवर्जन प्लान मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार जलाभिषेक समाप्त होने तक जारी रहेगा। एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान ऐसे दौड़ेंगे वाहन
- जीटी रोड पर लाल कुआं से भारी वाहन चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें विवेकानन्द नगर व डायमंड फ्लाई ओवर के रास्ते से गंतव्य तक ओर भेजा जाएगा।
- लाल कुआं से जीटी रोड पर जाने वाले हल्के सवारी वाहनों को चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। पुराना बस अड्डे से यह मोहन नगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहननगर, पटेल नगर की ओर से लाल कुआं जाने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहा फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा। हापुड़ तिराहा से उन्हें अंबेडकर रोड की ओर से गंतव्य तक भेजा जाएगा।

- विजयनगर क्षेत्र से गोशाला अंडरपास की ओर आने-जाने वाले वाहनों को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं चलने दिया जाएगा। वह न्यू लिंक रोड से या एनएच-24 से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed