पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, तीन शहर बने खूनी खेल के गवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में एक पखवाड़ा पहले लोनी थाना क्षेत्र से युवक के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है। युवक का शव गत 21 जुलाई को मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। बृहस्पतिवार को युवक के परिजनों ने मेरठ थाने पहुंच कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की।
वहीं, दिल्ली की नंद नगरी थाने की पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। संबंधों में बाधा बनने पर आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
ट्रोनिका सिटी क्षेत्र केगांव पचारा निवासी धनीराम (42) पुत्र रूपा सिंह राजपूत परिवार के साथ लोनी थाना क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी में किराए पर रहता था। प्राइवेट नौकरी करने वाला धनीराम गत 21 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने 26 जुलाई को लोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस भी तलाश में जुट गई थी।
दो दिन पहले दिल्ली में हुई हत्या से खुला राज
नंदनगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को विक्की उर्फ कट्टा की हत्या कर दी गई थी। नंदनगरी पुलिस ने हत्या के षड््यंत्र में बुधवार को थाना भोजपुर के गांव तल्हैटा निवासी अजय त्यागी उर्फ ओम नारायण को गिरफ्तार किया। अजय त्यागी वर्तमान में डीएलएफ कॉलोनी अंकुश विहार में रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पचारा निवासी धनीराम की भी हत्या की और शव मेरठ में फेंक दिया।
भाभी की बहन से थे अवैध संबंध, उसका पति था धनीराम
पुलिस के मुताबिक अजय त्यागी के भाई ने दूसरी जाति में शादी की थी। भाभी की बहन (धनीराम की पत्नी) से उसके अवैध संबंध थे। धनीराम संबंधों में बाधक बन रहा था, इसलिए अजय त्यागी ने नंदनगरी निवासी अपने साथी राज के साथ मिलकर धनीराम की हत्या कर दी।
लावारिस में अंतिम संस्कार कर चुकी थी मेरठ पुलिस
वहीं, 21 जुलाई को थाना खरखौदा, मेरठ के गांव रसूलपुर धन्तला के जंगल में गंदे नाले में एक शव मिला था। पुलिस ने 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम केबाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, अजय त्यागी के जुर्म इकबाल करने के बाद दिल्ली पुलिस ने धनीराम के परिजनों से संपर्क साधा और फिर मेरठ पहुंची। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त धनीराम के रूप में की।
खरखौदा थाना क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त धनीराम केरूप में हुई है। लोनी में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। हत्यारोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों में हत्या हुई है।- अविनाश पांडेय, एसपी देहात, मेरठ