फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad victim of sexual assault by three men tries to self immolate her in front of collector office know full detail

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

Tue, 25 Aug 2020 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2020 01:27 PM IST
सार

- तीन आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, एक को जेल भेज बाकी को पुलिस ने नहीं किया था गिरफ्तार
- जेल से छूटा आरोपी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर दे रहा विकलांग भाई की हत्या की धमकी
- पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज पीड़िता ने कलेक्ट्रेट पर खुद पर छिड़का तेल

विज्ञापन
Ghaziabad victim of sexual assault by three men tries to self immolate her in front of collector office know full detail
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता का कहना है कि पिछले साल पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक को जेल भेजा था। वह भी जमानत पर छूट गया है।

विज्ञापन


अब तीनों आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसके विकलांग भाई और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि थाने से लेकर एसएसपी तक शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसके पास आत्महदाह के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। पीड़िता को कविनगर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि 3 लोगों द्वारा 27 अगस्त 2019 को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मरने के लिए छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मसूरी पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। शफीक भी जमानत पर रिहा हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

ऐसा न करने पर वह उसके विकलांग भाई की हत्या और परिवार को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उसने एसएसपी से भी शिकायत की थी। आरोपियों की धमकी के चलते वह और उसका भाई अलग-अलग स्थानों पर छुपकर अपनी जान बचा रहे हैं।

पीड़िता का कहना कि उसके मां-बाप भी नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर काट-काट कर थक गई है। पुलिस की लापरवाही से नाराज होकर उसने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed