{"_id":"667b5c8254d9a519cf0c76d3","slug":"ghaziabad-vice-president-dhankhar-will-come-to-ghaziabad-today-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : आज गाजियाबाद आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, यातायात रहेगा प्रभावित... धारा-144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : आज गाजियाबाद आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, यातायात रहेगा प्रभावित... धारा-144 लागू
Wed, 26 Jun 2024 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:41 AM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के 50वें स्थापना दिवस पर बुधवार शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के 50वें स्थापना दिवस पर बुधवार शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिसकर्मी, एलआईयू और सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी तैनात रहेंगे। जनपद में धारा-144 लागू कर ट्रांस हिंडन जोन, नन्दग्राम और कोतवाली क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित किया है। यातायात पुलिस ने इस रूट पर वाहनों व अन्य लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
सीईएल के जनरल मैनेजर रजत गर्ग ने बताया कि स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शाम पांच बजे आएंगे और कंपनी के लोगो का अनावरण करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लिंकरोड थाना क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर कार्यक्रम के दौरान झंडापुर की मार्केट बंद रहेगी। आसपास की कंपनियों में कर्मचारियों की छुट्टी कार्यक्रम से पहले या बाद में करने के निर्देश हैं। शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक यूपी गेट से डाबर तिराहा, साहिबाबाद आरआरटीएस की तरफ यातायात प्रभावित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नहीं चलेंगे।
विज्ञापन