{"_id":"5f0d7c2d609d957759504e1d","slug":"ghaziabad-two-youngsters-jump-in-indirapuram-canal-to-save-two-kids-but-drown-themselves-search-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः नहर में नहाते हुए डूब रहे दो बच्चों को बचाने कूदे दो युवक, पानी में बहे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः नहर में नहाते हुए डूब रहे दो बच्चों को बचाने कूदे दो युवक, पानी में बहे, तलाश जारी
Tue, 14 Jul 2020 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
दो युवक नहर में डूबे
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के बैराज पर आज ऐसी घटना घटी है जिसके बारे में सुनकर हर आंख नम है। मंगलवार दिन में दो बच्चे नहर में नहाने गए थे। उन्हें डूबता समझकर दो युवक उन्हें बचाने के लिए नहर में कूदे और वह डूब गए।
विज्ञापन
इस वक्त गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। इनमें से एक का शव गोताखोरों ने निकाल लिया है और एक की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है, पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दोनों युवकों की पहचान कासिम और सलमान के रूप में हुई है। दोनों संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दरअसल जब दो बच्चे जब नहर में नहाने गए थे, तो उस बीच नहर से शोर आने लगा। वहां बैठे दो युवकों ने समझा कि वह बच्चे डूब रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। वह दोनों बच्चे तो बच गए लेकिन दोनों युवक नहर में बह गए।
विज्ञापन
यह खबर मिलते ही पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुट गई है। गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है लेकिन पहचान नहीं हो सकी है कि यह किसका शव है।