{"_id":"6562598f12506f018b036f8a","slug":"ghaziabad-today-namo-bharat-train-will-run-from-11-am-instead-of-8-am-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : आज सुबह आठ की बजाय 11 बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन, एनसीआरटीसी ने बताई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : आज सुबह आठ की बजाय 11 बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन, एनसीआरटीसी ने बताई यह वजह
Sun, 26 Nov 2023 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:01 AM IST
सार
रविवार को यह ट्रेन सुबह आठ बजे की बजाय 11 बजे चलेगी। हालांकि, रविवार का अवकाश होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत नहीं होगी। सोमवार को यह अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
RAPIDX
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
साहिबाबाद से दुहाई के बीच शुरू हुई नमो भारत ट्रेन का संचालन रविवार को तीन घंटे देरी से शुरू होगा। रविवार को यह ट्रेन सुबह आठ बजे की बजाय 11 बजे चलेगी। हालांकि, रविवार का अवकाश होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत नहीं होगी। सोमवार को यह अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद-दुहाई डिपो कॉरिडोर पर नियमित मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन की वजह से सुबह तीन घंटे ट्रेन नहीं चलेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की जानकारी के लिए इसकी सूचना विभाग की वेबसाइट आरआरटीएस डॉट को डॉट इन पर भी दे दी गई है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8069651515 जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन