{"_id":"9f0dffe6ceacaa7169e8a67475deea8c","slug":"ghaziabad-station-is-worse-to-come-new-schedule-of-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद स्टेशन आते ही ट्रेनों का बिगड़ जाता है शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद स्टेशन आते ही ट्रेनों का बिगड़ जाता है शेड्यूल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचते ही लंबी दूरी की चार प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ जाता है। स्टॉपेज न होने के बावजूद अंबाला इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, जालंधर सिटी एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस यहां रुके बिना आगे नहीं बढ़ पाती।
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर से गाजियाबाद डेली अप-डाउन करने वाले सैकड़ों यात्री इन ट्रेनों की चेन पुलिंग कर बीच रास्ते रोक देते हैं। पुराना स्टेशन जाने की बजाय नया गाजियाबाद स्टेशन पर ही उतरकर गंतव्य की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस की चेन पुलिंग की गई। सीमाओं में फंसे नया गाजियाबाद स्टेशन पर गाजियाबाद आरपीएफ भी चेन पुलिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
यह स्टेशन मेरठ आरपीएफ के थाना क्षेत्र में हैं, लेकिन भौगोलिक स्थिति के आधार पर यह गाजियाबाद आरपीएफ के नजदीक है। ऐसे में मेरठ आरपीएफ न यहां तैनात रहती है और न ही चेन पुलिंग करने वालों पर कार्रवाई हो पाती है।
चेन पुलिंग की वजह से ये ट्रेनें आए दिन लेट हो रही हैं। इन चार ट्रेनों के नया गाजियाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज के लिए दैनिक यात्री संघ भी रेलवे से कई बार मांग कर चुका है।
वहीं, आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रही। अचानक रद्द की गई इस ट्रेन की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
15 दिन में इस ट्रेन का संचालन तीन बार रद्द किया जा चुका है। कई दिन से यह से करीब 5 से 6 घंटे की देरी से चल रही थी। कोहरे की वजह से इसका संचालन और गड़बड़ा गया है।
ऐसे में ट्रेन का शेड्यूल ठीक करने के लिए रेलवे ने इसका संचालन एक दिन के लिए रद्द किया है। यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार से चलकर 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है। अलीगढ़ के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह कोलकाता पहुंचती है।