फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad rt pcr test of coronavirus stopped only after 2 days of starting

गाजियाबाद: आरटी पीसीआर जांच शुरू होने के दूसरे दिन ही लैब बंद

Mon, 17 Aug 2020 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Aug 2020 11:52 AM IST
सार

- सीएमओ ने कहा, लैब बंद होने की कराई जाएगी जांच
- जिले में जांच शुरू होने के बाद भी नोएडा व मेरठ पर रहेगी निर्भरता

विज्ञापन
Ghaziabad rt pcr test of coronavirus stopped only after 2 days of starting
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में आरटी-पीसीआर लैब रविवार को बंद रही। लैब का उद्धाटन 15 अगस्त को स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने अपना सैंपल देने के बाद फीता काटकर किया था। दूसरे दिन लैब बंद होने से जांच नहीं हो सकी। सीएमओ का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में सभी तरह की छुट्टियां निरस्त हैं। लैब क्यों बंद रही, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि लैब शुरू होने के बावजूद अभी जांच के लिए नोएडा व मेरठ पर निर्भर रहना पड़ सकता है क्योंकि इस लैब में दो सौ सैंपल की जांच प्रतिदिन होगी जबकि एक दिन में आरटी-पीसीआर सैंपल पांच सौ से छह सौ तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने महिला अस्पताल में शुरू हुई आरटी-पीसीआर लैब में पहले दिन शनिवार को 40 सैंपल की जांच की गई, इसमें चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार को लैब बंद रही। इस लैब में प्रतिदिन 300 जांच हो सकती हैं, फिलहाल प्रतिदिन दो सौ जांच शुरू की जाएगी। इस बीच शासन ने आरटी-पीसीआर जांच को बढ़कर एक हजार से 1200 प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में बाकी सैंपल को नोएडा और मेरठ भेजना विभाग की मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ऐसे में जिले में बनी आरटी-पीसीआर लैब प्रतिदिन खुलेगी। रविवार को लैब क्यों नहीं खुली, इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आईडीएसपी लैब को आरटी-पीसीआर लैब में प्रतिदिन कम से कम 200 सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed