{"_id":"5f59d82f8ebc3e37b90e4d80","slug":"ghaziabad-property-dealer-son-birthday-open-fire-three-case-file-5-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग में तीन केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग में तीन केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार
Thu, 10 Sep 2020 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:09 PM IST
सार
- बर्थ-डे ब्वॉय और उसके प्रॉपर्टी डीलर पिता पर भी दर्ज हुए केस
- पुलिस ने सात सीएलए एक्ट भी लगाया, लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
जन्मदिन पर हवाई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कैला भट्ठा में जन्मदिन पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन केस दर्ज कर अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुकदमे में 7 क्रिमिनिल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने बर्थ-डे ब्वॉय उवैस व उसके प्रॉपर्टी डीलर पिता खालिद कुरैशी के खिलाफ भी अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि पिस्टल जब्त कर लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही कारतूसों का ब्योरा भी लिया जा रहा है। हेराफेरी मिलने पर एक और केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त मामले में अभी तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें बर्थ-डे ब्वॉय उवैस कुरैशी व उसके साथी जैद निवासी कस्सावान डासना गेट, मोहम्मद हसीब निवासी सेक्टर-12 प्रताप विहार, आरिस निवासी हबीब कंपाउंड जस्सीपुरा नगर कोतवाली तथा समीर निवासी कैला भट्ठा शामिल हैं।
विज्ञापन
उवैश एलएलबी का छात्र है, जबकि जैद व आरिस चिकन सप्लाई का काम करते हैं। मोहम्मद हसीब का खराद मशीन का काम है, जबकि समीर का स्क्रैप का काम है। सीओ ने बताया कि उवैश ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी की थी। इस दौरान उसने व उसके पांच साथियों ने प्रॉपर्टी डीलर पिता खालिद कुरैशी की पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने पर मंगलवार रात पुलिस ने केस दर्ज किया था।
दहशत फैलाकर वर्चस्व कायम करना था मकसद
सीओ ने बताया कि फायरिंग करने के पीछे आरोपियों का मकसद लोगों में दहशत व्याप्त करना था। वह लोगों में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे। इसके बाद अवैध धन उगाही व संपत्तियों पर कब्जा करना उनका मंसूबा था। सीओ ने बताया कि बर्थ-डे ब्वॉय उवैश के पिता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
कारतूसों में हेराफेरी मिली तो दर्ज होगा एक और केस : सीओ ने बताया कि खालिक कुरैशी के लाइसेंस पर कितने कारतूस खरीदे गए, इसका ब्योरा भी इकट्ठा किया जा रहा है। किसी भी तरह की हेराफेरी मिलने पर एक और मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि शस्त्र का दुरुपयोग किया गया है, लिहाजा लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।