फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: President Murmu will come to Indirapuram today

Ghaziabad: आज इंदिरापुरम आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, साथ में होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी

Sun, 26 Oct 2025 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:40 AM IST
सार

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Ghaziabad: President Murmu will come to Indirapuram today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। इससे पहले ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने मॉक ड्रिल भी की। साथ ही राष्ट्रपति से लेकर सभी अतिथियों के कार्यक्रम में पहुंचने से उनके जाने तक का ट्रायल भी हुआ। सुरक्षा पहरा, पार्किंग, प्रवेश व अन्य बिंदुओं पर निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन


शक्तिखंड दो स्थित 1200 बेड के यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन समारोह रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। इससे पूर्व शनिवार को यशोदा मेडिसिटी में एडिशन कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी निमिष पाटील, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव, सीएफओ राहुल पाल समेत जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे। पहले एक मॉक ड्रिल कराई गई, जिसमें रविवार को होने वाले कार्यक्रम का ट्रायल किया गया। इस दौरान दिल्ली से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए एंट्री पास जारी किए गए हैं। पास के आधार पर ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। जिनके पास होंगे पार्किंग में भी उन्हीं लोगों के वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा सभी अतिथि अलग-अलग मार्गों से अस्पताल तक पहुंचेंगे। इसके चलते अलग-अलग एसीपी और दूसरे जिलों से आए एसएसपी व एसपी को नोडल अधिकारी बनाते हुए व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश देते हुए रूट डायवर्जन को लागू रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed