केजरीवाल से मिलने पहुंचे लोगों को खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की दिल्ली जीत के बाद से लगातार देशभर से लोग आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर मिलने पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बिहार के मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से 4 लोग केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे।
जब वह केजरीवाल से मिलने कौशांबी स्थित उनके घर पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में तैनात पु्लिस ने उन्हें केजरीवाल से नहीं मिलने दिया। इस पर वह अपनी जिद्द पर अड़ गए और हंगामा कर दिया, जिसपर पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
इसी तरह कल डीएवी इंदिरापुरम सकूल के बच्चे भी अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे पर नहीं मिल पाए और निराश होकर वापस लौट गए। केजरीवाल से मिलने के लिए बच्चों ने जबरन स्कूल बस रुकवाई थी।
जब नहीं माने तो खदेड़ा पुलिस ने
जानकारी के अनुसार आज सुबह बिहार से आए चार लोग केजरीवाल के कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट वाले आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। वहां पहुंच कर चारों अपार्टमेंट के गेट के सामने केजरीवाल से मिलने की जिद्द करते हुए बैठ गए।
उन चारों के अनुसार वह पिछले 3 दिन से हैं लेकिन केजरीवाल से मुलाकात नहीं हो पा रही है। ऐसे में चारों सुबह-सुबह ही केजरीवाल से मिलने पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा व अन्य बातों का हवाला देते हुए काफी समझाने की कोशिश की।
जब उनकी जिद्द के आगे पु्लिस के सारे प्रयास बेकार गए और वह अपार्टमेंट के गेट से नहीं उठे तो पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग कर उन चारों को खदेड़ना पड़ा।