{"_id":"5cd64b71bdec2206ff5a5d2a","slug":"ghaziabad-police-book-a-cab-two-times-from-brother-to-find-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बहन को खोजने के लिए भाई से दो बार बुक कराई कैब, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बहन को खोजने के लिए भाई से दो बार बुक कराई कैब, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी
Sat, 11 May 2019 09:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस किशोरी को खोजने के लिए भाई से दो बार कैब बुक कराई। भाई अपनी बहन को खोजने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। पुलिस पर आरोप है कि वह मदद नहीं कर रही।
भाई ने बहन को ढूंढने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अपनी नौकरी छोड़ दी है। पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की है। जल निगम चौकी इंचार्ज पर भी आरोप लगाए हैं।
विजयनगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी आठ मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने शक के आधार पर मन्नी नाम के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वह लगातार पुलिस से आरोपी की पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने मन्नी के तीन दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। उसके बाद भी किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।

निजी कंपनी में इंजीनियर युवक का कहना है कि बहन की तलाश में उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। वह बहन की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो बार बहन की तलाश की बात कहकर कैब बुक कराने को कहा।
पीड़ित ने दोनों बार कैब बुक करके पुलिस को भेज दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जल निगम चौकी प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन न तो चौकी पर मिलते हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं।
पीड़ित ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विवेचना बदलने की मांग की है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की तलाश की जा रही है।