फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Police arrested accused who was absconding in misdeed and molestation case since 2019

तुम्हें हिरोइन बना दूंगा!: डायरेक्टर ने कई जगह ले जाकर किया घिनौना काम, एक लड़की ने ही दूसरी को दलदल में धकेला

Tue, 02 Aug 2022 09:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Aug 2022 09:00 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी डायरेक्टर विवेक सक्सेना आगरा के सिकंदरा में हरदीप एंक्लेव का रहने वाला है। हाल में वह नोएडा में लॉजिक ब्लास्म काउंटी सेक्टर 137 में रह रहा था। विवेक 2019 से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Ghaziabad Police arrested accused who was absconding in misdeed and molestation case since 2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म में हीरोइन का किरदार दिलाने का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के आरोपी फिल्म डायरेक्टर को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विवेक सक्सेना आगरा के सिकंदरा में हरदीप एंक्लेव का रहने वाला है। हाल में वह नोएडा में लॉजिक ब्लास्म काउंटी सेक्टर 137 में रह रहा था। विवेक 2019 से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा था, जो पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक युवती ने सिहानी गेट थाने में 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मुलाकात 2019 में राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी केडीपी ग्रांड सवाना निवासी प्रज्ञा तिवारी से हुई। प्रज्ञा तिवारी प्रोड्यूसर थी, उसने अपनी एक फिल्म में हीरोइन का किरदार निभाने के लिए एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद वह उन्हें अपने घर राजनगर एक्सटेंशन ले आई। प्रज्ञा ने उनकी मुलाकात नोएडा निवासी विवेक सक्सेना से कराई। प्रज्ञा ने जिसे फिल्म का निदेशक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि विवेक ने उनके माता-पिता से बात करके शूटिंग और वर्कशॉप में आने से मना कर दिया और फोन भी अपने कब्जे में रख लिया। आरोप है कि इसके बाद वह उन्हें अलग-अलग जगह ले जाता और खाने में कुछ नशीला पदार्थ देकर उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। युवती ने प्रज्ञा से शिकायत की तो प्रज्ञा ने कह दिया कि विवेक जैसा बोलेगा वैसा करने पड़ेगा। उन्होंने फिर बीच में शूटिंग छोड़ दी। हिम्मत करके युवती ने अपने परिजनों को बात बताई। इसके बाद उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed