फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Police action on getting suicide note of women

‘पति और सास को मत छोड़ना’, महिला का सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस की कार्रवाई

Thu, 21 Feb 2019 04:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Police action on getting suicide note of women
यूपी पुलिस
खोड़ा के राजीव विहार कॉलोनी में नवविवाहिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। नोट में महिला ने लिखा था ‘पति और सास को मत छोड़ना। मैं इनकी वजह से जा रही हूं’। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम के दौरान महिला के पास से सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

 
खोड़ा थाना एसएचओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव विहार कॉलोनी में शनिवार को एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पति टार्जन शाव के घर पहुंचने पर आत्महत्या का पता चला था। उन्होंने ही पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। मामले में पति ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मृतक रेखा के परिजनों ने भी कार्रवाई से इंकार किया था। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान टीम को महिला द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा था कि छोटी-छोटी बातों पर उनका पति और सास उसे परेशान करते हैं। सास उसको ताने मारती थी। तानों के चलते उसने अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और सास को मत छोड़ना
पुलिस के अनुसार रेखा ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में रेखा ने अपने पिता से कहा है कि पति और सास को छोड़ना मत। उनकी वजह से मैं जा रही हूं।


शक होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
एसएचओ सतेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को महिला की आत्महत्या के मामले में पहले से शक था। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद आरोपी पति टार्जन शाव और सास रुकमणी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेखा की टार्जन शाव से एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed