फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad : PM Modi will flag off RapidX today

Ghaziabad : पीएम मोदी पहली रैपिडएक्स को आज दिखाएंगे हरी झंडी, 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Fri, 20 Oct 2023 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 04:08 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी। 

विज्ञापन
Ghaziabad : PM Modi will flag off RapidX today
RAPIDX - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। वह ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ये ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर अभी 17 किमी के प्राथमिकता खंड दुहाई-साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी। यह दूरी महज 12 मिनट में पूरी होगी। 30,274 करोड़ रुपये की इस परियोजना का विस्तार दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक होगा। मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत में केवल 55-60 मिनट लगेंगे। 
विज्ञापन


न्यूनतम किराया 50 रुपये 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने साहिबाबाद से दुहाई तक का किराया स्टैंडर्ड क्लास में 50 रुपये और प्रीमियम में 100 रुपये रखा है। जून, 2025 तक पूरे काॅरिडोर पर सफर शुरू होगा। प्राथमिकता खंड पर ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा होगी। बाद में, 160 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने देखीं व्यवस्थाएं...आम लोग कल से करेंगे सफर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकार्पण समारोह की व्यवस्थाएं परखीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, एनसीआर के सफर को नई रफ्तार देने वाली रैपिडएक्स ट्रेन में आम लोग शनिवार से सफर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से पहले दिन आम यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।  


आम लोग कल से करेंगे सफर
दिल्ली-एनसीआर के सफर को नई रफ्तार देने वाली इस ट्रेन में आम लोग शनिवार से सफर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से पहले दिन आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। रूट डायवर्जन की वजह से शुक्रवार को गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल भी बंद रखे जाएंगे। पढ़ाई ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed