{"_id":"5f55e9f699135e03424cf5a8","slug":"ghaziabad-parents-association-on-hunger-strike-for-six-days-outside-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः छह दिन से कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक, एक महिला की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः छह दिन से कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक, एक महिला की तबीयत बिगड़ी
Mon, 07 Sep 2020 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावकों में एक महिला की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस माफी को लेकर पिछले छह दिन से गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पेरेंट्स एसोसिएशन से जुड़े अभिभावक सोमवार को भी डटे हैं। इसी बीच आज हड़ताल पर बैठी एक महिला का ब्लड प्रेशर अत्यधिक कम होने के चलते तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वह बेहोश हो गई तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने महिला को देखा और दवा दी। अब उनकी हालत में सुधार है। इसके बावजूद अब भी दर्जनों अभिभावक फीस माफी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
आज इन अभिभावकों का समर्थन करने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं। भाकियू के कार्यकर्ता भी अभिभावकों के साथ हड़ताल में शामिल हो गए हैं। हालांकि अब भी इन अभिभावकों को प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन