{"_id":"632f802d6adef284755182b8d5bb0fd5","slug":"ghaziabad-on-30-screens-pk-was-tax-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 30 स्क्रीन पर ‘पीके’ हुई टैक्स फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 30 स्क्रीन पर ‘पीके’ हुई टैक्स फ्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठनों के विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार की तरफ से टैक्स फ्री की गई फिल्म पीके देखने के लिए शनिवार को मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
गाजियाबाद में कई मल्टीप्लेक्स में 30 स्क्रीन पर पीके टैक्स फ्री दिखाई जा रही है। फिल्म देखने वह दर्शक भी पहुंच रहे हैं, जो पहले यह फिल्म देख चुके हैं।
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके शुरू से ही विवाद में रही। जब फिल्म रिलीज की गई तो हिंदू संगठनों ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई।
संगठन से जुड़े लोग का आरोप था कि फिल्म में हिंदू देवी देवताओं पर किए गए कटाक्ष से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
मनोरंजन कर अधिकारी एचएन शुक्ला ने बताया कि शासन से पत्र मिलने के बाद गाजियाबाद में 30 स्क्रीन पर फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।
टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ेगी। वहीं लगातार दो दिन रविवार और सोमवार को सरकारी छुट्टी है। लिहाजा काफी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंचेंगे।
विज्ञापन