{"_id":"5f6751858ebc3edda848c92f","slug":"ghaziabad-newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-case-filed-for-dowry-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या के लिए मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या के लिए मुकदमा दर्ज
Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
गाजियाबाद के निवाड़ी थानांतर्गत अबूपुर गांव में एक नवविवाहिता की शादी के पांच महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार तड़के मौत हो गई। सूचना के बाद पंहुचे परिजनों ने पति,सास व ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर के औरंगाबाद स्थित तोमड़ी निवासी मोहनलाल शर्मा की पुत्री क्षमा शर्मा की शादी बीती 17 अप्रैल 2020 निवाड़ी के अबूपुर गांव निवासी दीपक शर्मा पुत्र नानकचंद शर्मा के साथ हुई थी। क्षमा शर्मा के भाई भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि ससुरालीजन शादी में मिले दानदहेज से खुश नहीं थे और आए दिन एक लाख रूपये तथा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करते रहते थे।
विज्ञापन
इस दौरान कई बार क्षमा शर्मा के साथ मारपीट भी की गई। क्षमा के परिवार वालों ने अपनी आर्थिक स्थित का हवाला देकर उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। मगर ससुराल में क्षमा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। इसी बीच रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में क्षमा की मौत हो गई। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुचे क्षमा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना के बाद निवाड़ी पुलिस के अलावा सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रतीत कुमार मौके पर पंहुचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पंहुचकर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं एसएचओ महेंद्र कुमार का कहना है कि मृतका के भाई भूपेंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।