फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad miscreants try to loot jewelers showroom open fire on protest all updates

गाजियाबादः दिनदहाड़े बदमाशों ने किया ज्वेलर्स शोरूम लूटने का प्रयास, विरोध करने पर चलाई गोलियां

Thu, 24 Sep 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad miscreants try to loot jewelers showroom open fire on protest all updates
इसी ज्वेलर के शोरूम में लूट का हुआ प्रयास - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में लगातार अपराध, लूट और डकैती की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसी ही एक वारदात गुरुवार को सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ज्वेलर्स शोरूम में घटी। यहां करीब छह नकाबपोश बदमाश शोरूम में घुस आए और उसे लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जब शोरूम के लोगों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब बदमाश शोरूम के बाहर पहुंचे तभी उनका इरादा भांपते हुए ज्वेलर्स और उनके दो भाई व एक परिचित ने बदमाशों को शोरूम में नहीं घुसने दिया और उनका डटकर मुकाबला किया। अपने आप को कमजोर पाकर बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं और फरार हो गए। सभी बदमाश स्कूटी और बाइक से पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed