फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad man puts his house on fir after trapping whole family inside it

गाजियाबाद: पूरे परिवार को घर में बंद कर युवक ने लगाई आग, बच्ची की मौत

Sun, 24 May 2020 02:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad man puts his house on fir after trapping whole family inside it
सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद के लोनी में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को घर में बंद करके आग लगा दी। घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि बाकी चार परिजनों को इलाज के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और दो नातियों को जान से मारने की नियत से घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


चिरोड़ी गांव में आरोपी सलीम पत्नी फरीदा, बेटे रफीक और बेटी रोशनी के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार सलीम की दो बेटियों साइना और ताहिरा की शादी अलीगढ़ में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों लड़की अपने-अपने पतियों के साथ लोनी आकर रहने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो साल पहले साइना और ताहिरा को लोनी छोड़कर अलीगढ़ चले गए थे। साइना के चार बच्चे हैं अमन, आलिया, अक्षा और आरिफ वहीं ताहिरा के तीन बच्चे सोनम, अयान और असद है। सलीम ने बताया कि शादी के बाद से दोनों बेटियां अपने ससुराल नहीं जा रही थीं।

दोनों ही लोनी में रह रही थीं। आरोप है कि दोनों ही गलत काम में पड़ गई थीं। सलीम ने समझाने का प्रयास किया था लेकिन वे नहीं मानती थीं। रमजान के पहले दिन दोनों बेटियां बिना बताए कहीं चली गई थीं और बच्चे घर में ही थे। 

इसके बाद शनिवार रात दोनों बहनें घर आ गईं। सलीम को उनकी बेटियों का बर्ताव अच्छा नहीं लगा। रविवार सुबह सलीम की पत्नी फरीदा, असद, आरिफ और अमन अपने दूसरे मकान में गई थी। घर में ताहिरा, साइना, सोनम और अक्षय मौजूद थे।


सभी को जान से मारने की नियत से सलीम ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और बाहर से कुंडी बंद कर दी। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सलीम ने खुद पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात नीरज सिंह जादौन ने बताया कि सलीम के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed