फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad man killed sister in law with help of friend one arrested

गाजियाबादः साथी के संग मिलकर ननदोई ने की महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

Thu, 07 May 2020 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 May 2020 01:25 PM IST
सार

- हत्याकांड को अंजाम देकर भाग रहे एक हत्यारोपी को लोगों ने दबोचा
- मृतका के ननदोई की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

विज्ञापन
Ghaziabad man killed sister in law with help of friend one arrested
ghaziabad police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के बालाजी एंक्लेव में एक महिला की ननदोई ने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शुरुआती जांच में हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद मान रही है।
विज्ञापन


बालाजी एन्क्लेव के कैलाशपुरम सेकंड में 50 वर्षीय अनीता परिवार के साथ रहती थी। वहीं, पड़ोस में अनीता का ननदोई विनोद भी रहता है। बताया गया है कि गुरुवार सुबह 11 बजे विनोद ने साथी शैलेश के साथ मिलकर अनीता को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे और सीने पर गोली लगने के बाद अनीता मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भाग रहे दोनों हत्यारोपियों में से शैलेश को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि दो गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

शैलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फरार विनोद की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना है कि शुरुआती जांच में हत्याकांड की वजह घरेलू विवाद लग रहा है, हालांकि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed