फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad man found affected from Covid 19 coronavirus Delhi ncr news

कोरोनावायरस: दिल्ली एनसीआर में भी दिख रहा असर, गाजियाबाद के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 05 Mar 2020 05:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 05 Mar 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad man found affected from Covid 19 coronavirus Delhi ncr news
कोरोनावायरस

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 14 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। कोरोना के कहर से दिल्ली एनसीआर भी अछूता नहीं है। गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती गाजियाबाद के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


यह व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही ईरान भारत लौटा था। वह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। वह तीन दिन पहले ही घर आया था। उसमें कारोना जैसे के लक्षण दिखने के बाद उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेजा गया था। 
विज्ञापन


वहीं, इंदिरापुरम की भी एक संदिग्ध मरीज को सफदरजंग में भर्ती करा दिया गया है, जो नोएडा से जुड़े उस व्यक्ति के संपर्क में था जिसे कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर दिल्ली के अस्पताल में कराया गया था। जबकि कविनगर स्थित एक संदिग्ध मरीज को घर में ही उच्च निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है, जिनकी उचित निगरानी की जा रही है। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने बुधवार शाम को सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दिल्ली तलब कर हर जरूरी कदम उठाने का कहा है। 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया है, जो संदिग्ध मरीजों पर कड़ी निगरानी रखेगी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया है कि राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में संदिग्ध मरीज बुधवार को सामने आया। वहां पर टीम भेजी गई थी, जिसने शुरूआती लक्षणों के आधार पर मरीज को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 

मरीज तीन दिन पहले ही ईरान की राजधानी तेहरान से आया था। उससे पहले भी उसने कई देशों की यात्रा की थी। दो दिन पहले ही उसका सैंपल लिया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। कविनगर निवासी एक व्यक्ति के साउथ कोरिया से लौटने के बाद सैंपल दिल्ली भेजा गया है। टीम मरीज के घर भेजी गई थी, जहां पर उन्हें सलाह दी गई है कि मरीज को घर के एक कमरे में ही रखा जाए। 

घर के किसी भी व्यक्ति को नजदीक न जाने दिया जाए। मुंह पर मास्क लगाकर रखे और थोड़े-थोड़े समय पर साबुन से हाथ धोएं। इसी तरह से इंदिरापुरम से जुड़ी एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed