{"_id":"5fb8a0918ebc3e5be50e9974","slug":"ghaziabad-man-came-for-treatment-of-wife-killed-had-told-wife-will-return-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का इलाज कराने आए युवक की हत्या, कार में मिला शव, कहकर गया था ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का इलाज कराने आए युवक की हत्या, कार में मिला शव, कहकर गया था ये बात
Sat, 21 Nov 2020 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:57 AM IST
सार
- मसूरी थाना क्षेत्र में पत्नी को दिखाने आया था पिलखुआ के गांव हावल निवासी राशिद
- किसी का फोन आने पर 10 मिनट में वापस लौटने की बात कहकर पत्नी को अस्पताल छोड़ गया था राशिद
विज्ञापन
राशिद अली की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिलखुवा थानाक्षेत्र के गांव हावल निवासी 25 वर्षीय राशिद अली पुत्र सबील शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी वैगनार कार में सवार होकर पत्नी का इलाज कराने थाना मसूरी इलाके में स्थित होली क्रॉस फैमिली अस्पताल में आया था।
अचानक ही उसके पास एक फोन आया और अपनी पत्नी को अस्पताल पर छोड़कर चला गया। पत्नी से कहा कि वह 10 मिनट में वापस आ रहा है। लेकिन उसके बाद से राशिद का फोन बंद आ रहा था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मसूरी थाने में राशिद की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
इसी बीच सूचना मिली कि उस्मान कॉलोनी के जंगल में एक वैगनआर गाड़ी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा तो शव राशिद का ही निकला। एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के बड़े भाई द्वारा शुक्रवार रात को अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
उस्मान कॉलोनी के जंगल से गाड़ी में शव की सूचना पर जाकर देखा तो शव राशिद का निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । गले पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल पाएगा कि हत्या कैसे की गई है।