{"_id":"5f6050a9de93c829243f6b22","slug":"ghaziabad-man-beaten-by-brick-to-death-after-10-days-of-marriage-murder-case-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 दिन बाद बिहार से लौटे युवक का सिर ईंट से कुचलकर हत्या, पत्नी का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 10 दिन बाद बिहार से लौटे युवक का सिर ईंट से कुचलकर हत्या, पत्नी का हुआ बुरा हाल
Tue, 15 Sep 2020 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:57 AM IST
सार
- ईंट से हमले में घायल युवक की मौत, गैरइरादतन हत्या में दो गिरफ्तार
- शादी के 10 दिन बाद बिहार से लौटे युवक का ईंट से कुचल दिया था सिर
- शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में गत 15 जुलाई को ईंट से किए गए हमले में घायल युवक नरेश (25) निवासी अकबरपुर बहरामपुर की गत शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद विजयनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक गत 5 जुलाई को नरेश की बिहार में शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद वह पिता के पास लौटा था। इसी रात को आरोपियों ने बिना किसी विवाद के उस पर हमला कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के गांव विसूनपुर मानसाही निवासी राधेश्याम कई वर्षों से विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। उनका कहना है कि उनके तीन बेटों में सबसे छोटा नरेश भी उनके काम में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन
नरेश (25) की गत 5 जुलाई को बिहार में शादी हुई थी। दस दिन बाद 15 जुलाई की शाम को वह गाजियाबाद आया था। चंद घंटों बाद ही अकबरपुर बहराम के ही रहने वाले लव कुमार, गौरव यादव, राहुल यादव व सतेंद्र यादव ने बिना किसी विवाद नरेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।