फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad news ghaziabad loot in businessman house couple beaten miscreants ran away

गाजियाबादः व्यापारी के घर में डकैतों का तांडव, बंधक बनाकर दंपती को पीटा और लूटपाट कर हुए फरार

Wed, 23 Sep 2020 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad news ghaziabad loot in businessman house couple beaten miscreants ran away
गाजियाबाद में डकैती - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका बी-ब्लॉक में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी सुरेश मित्तल के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी और उनकी पत्नी ऊषा मित्तल की बेरहमी से पिटाई भी की। यह घटना बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने कारोबारी के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटी उसके बाद आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही पीड़ित दंपती का अस्पताल में उपचार भी कराया गया। इस वक्त पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर पांच बदमाश ग्रील फांद कर घुसे, जमकर लूटपाट की और जब कारोबारी दंपती ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा। यही नहीं शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात व कैश लूटकर फरार हो गए।

मीडिया से परिवार ने नहीं की बात

जानकारी के अनुसार कारोबारी सुरेश मित्तल और उनकी पत्नी ऊषा मित्तल अपनी बेटी के साथ रहते हैं। सुरेश मित्तल का कविनगर में डिपार्टमेंटल स्टोर है। गौरतलब है कि पुलिस ने मीडिया को पीड़ितों से नहीं मिलने दिया। जब तक पुलिस दंपती से घर के अंदर पूछताछ करती रही तब तक मीडिया को वहां जाने नहीं दिया गया और बाद में दंपती ने भी मीडिया को कुछ बताने से इनकार कर दिया।

डकैतों से अब भी खौफ में है परिवार
एक ओर जहां पीड़ित परिवार ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया वहीं डकैतों की दहशत उनकी आंखों में देखी जा सकती है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बदमाशों ने हमेें पीटा और लूटपाट कर फरार हो गए। सिर्फ परिवार ही नहीं आसपास के लोग भी इस वारदात के बाद दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed