गाजियाबादः प्रदूषण पर भाजपा विधायक ने लिखा पीएम मोदी को खत, बताया कैसे सुधर सकती है आबोहवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या अपने चरम पर है। जहां जहरीली हवाओं ने लोगों का दम घोंटकर रख दिया है, वहीं राजनीतिक दल इस समस्या पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। इस मामले में लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर प्रदूषण कम करने का एक सुझाव दिया है।
नंद किशोर गुर्जर ने अपने खत में प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह वायुसेना का सहारा लेकर कृत्रिम बारिश कराने के साथ ही पानी का छिड़काव भी कराएं। इस तरह प्रदूषण कम किया जा सकता है।
उन्होंने लिखा है कि प्रदूषण के कारण उत्पन्न हुए आपातकाल में वायुसेना के हेलिकॉप्टर और ग्लोबमास्टर विमानों की सहायता से पूरे एनसीआर-लोनी-दिल्ली में पानी का छिड़काव और इससे निपटने के लिए हमारे होनहार वैज्ञानिकों की सहायता से कृत्रिम बादल का निर्माण कर बारिश करवाई जाए, जिससे प्रदूषण की यह स्थिति सामान्य हो सके और लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के मौलिक अधिकार की आपके द्वारा रक्षा की जा सके।
Nand Kishor Gurjar, BJP MLA from Loni, Ghaziabad writes to Prime Minister Narendra Modi requesting to sprinkle water with the assistance of Air Force, & induce artificial rain, in the Delhi National Capital Region (NCR) region, to reduce air pollution. pic.twitter.com/6o13FNcyev
— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2019