फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents

प्रेमिका ने माता-पिता संग की प्रेमी की हत्या, लाश दबाने के लिए पहले ही घर में खोद लिया था गढ्डा

Tue, 05 Nov 2019 06:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Nov 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents
मृत एलएलबी छात्र पंकज - फोटो : अमर उजाला

बीए एलएलबी के छात्र पंकज की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में पूर्व मकान मालिक, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व मकान मालिक की बेटी से छात्र की दोस्ती थी। पता लगने पर मकान मालिक ने पत्नी व बेटी के साथ मिलकर छात्र की हत्या कर दी और शव फर्श के नीचे दबा दिया।

विज्ञापन


सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि नौ अक्तूबर को लापता बीए एलएलबी छात्र पंकज सिंह की हत्या कर शव को फर्श के नीचे दबाने का खुलासा कर दिया है। सोमवार सुबह साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से आरोपी पूर्व मकान मालिक मुन्ना उर्फ हरिओम उसकी पत्नी सुलेखा देवी और बेटी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंकज से पूर्व मकान मालिक की बेटी भी ट्यूशन पढ़ती थी। तभी उसकी दोनों में दोस्ती हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मुन्ना ने बेटी को भरोसे में लेकर पंकज की हत्या की योजना बना ली। इसके लिए मकान के बेसमेंट स्थित कमरे में छह फीट गड्ढा खोद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से फोन करके बुलवाया

ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents
llb student pankaj - फोटो : सोशल मीडिया
सीओ ने बताया कि मुन्ना ने 9 अक्तूबर की सुबह 10 बजे बेटी से पंकज को फोन करके घर बुलवाया। पंकज पहुंचा को मुन्ना व उसकी पत्नी पहले से ही बाथरूम में छिपे थे। घर में घुसते ही मुन्ना ने पंकज को दबोच लिया और फिर पत्नी-बेटी संग मिलकर उसके हाथ-पांव बांध दिए। गल दबाकर पंकज की हत्या कर फर्श में दबाकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया। पुलिस के जांच करने पर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

 

बिहार और दिल्ली के गाजीपुर में काटी फरारी

ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents
llb student pankaj - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपी मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करने के बाद परिवार समेत अपने पैतृक गांव नालंदा बिहार फरार हो गया। साहिबाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार पहुंचकर डेरा डाला, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस पर पुलिस खाली हाथ लौट आई। आरोपी ने बताया कि वह दिवाली के बाद गाजीपुर में किराए का मकान लेकर परिवार वालों के साथ रहने लगा था।

 

दिल्ली में फेंक दिया था मृतक का मोबाइल

ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents
एलएलबी छात्र पंकज - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पंकज का मोबाइल हत्या के बाद दिल्ली के गाजीपुर के एक बड़े नाले में फेंक दिया था। वह मोबाइल पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया है कि मामले में मुन्ना के बड़े बेटे को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक उसकी और छोटी बेटी की भूमिका सामने नहीं आई है। जांच में आरोप पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

यह था मामला

ghaziabad llb student died mystery solve by police his girlfriend killed him with her parents
llb student pankaj - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बलिया निवासी पंकज सिंह (30) साहिबाबाद के गिरधर कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह जीटी रोड स्थित आईमी कॉलेज में बीए एलएलबी के चतुर्थ वर्ष का छात्र था। वह कॉलोनी में ही साइबर कैफे और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खर्च निकालता था। नौ अक्तूबर को पंकज संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बाद में उसका शव पूर्व मकान मालिक के मकान के बेसमेंट में फर्श के छह फीट नीचे से बरामद हुआ था। 12 अक्तूबर से आरोपी मकान मालिक परिवार समेत फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed