{"_id":"5eafffd08ebc3e90354c689b","slug":"ghaziabad-khora-area-man-dies-in-noida-hospital-of-covid-19-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ा के युवक की नोएडा में कोविड-19 के संक्रमण से मौत, फरीदाबाद में कोरोना से गई दूसरी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़ा के युवक की नोएडा में कोविड-19 के संक्रमण से मौत, फरीदाबाद में कोरोना से गई दूसरी जान
Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Dig Vishal
कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की नोएडा के सेक्टर 137 स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरीज मूल रूप से गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी का रहने वाला है। नोएडा जिला प्रशासन ने गाजियाबाद जिला प्रशासन को मामले की सूचना दे दी है। वहीं फरीदाबाद में भी आज कोरोना के चलते दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन
जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर मरीज का कोविड-19 की जांच के लिए नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि कल रविवार को आई रिपोर्ट में मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, इसी बीच मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना गाजियाबाद जिला प्रशासन को दे दी गई है। यह मौत गाजियाबाद के संक्रमित मरीजों के आंकड़े में गिनी जाएगी।
विज्ञापन
आज फरीदाबाद में भी हुई एक संक्रमित की मौत
कोरोना वायरस संक्रमण से आज जिले में दूसरी मौत हो गई। ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना के चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी। वह सेक्टर-16 स्थित निजी डायग्नॉस्टिक सेंटर में सुरक्षाकर्मी थे। आज सुबह ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच में कोरोना पुष्टि की सूचना मिलने पर संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराया था। बता दें कि इससे पहले सेक्टर 88 के एक बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।