{"_id":"2bc659f7f121eb321ebe3226f9160022","slug":"ghaziabad-is-becoming-poisoned-groundwater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर बनता जा रहा है गाजियाबाद का भूजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर बनता जा रहा है गाजियाबाद का भूजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राउंड वाटर की हालत लगातार बिगड़ रही है। गाजियाबाद में करीब 45 कंपनियां बिना ट्रीटमेंट किए ही केमिकल युक्त पानी को जमीन में डाल रही हैं। ऐसे में जिले के पानी की हालत लोहियानगर जैसी हो सकती है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में करीब दो हजार इंडस्ट्रीज हैं। इनमें से पांच सौ से ज्यादा में घातक केमिकल का काम किया जाता है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने शहर क्षेत्र में करीब 55 कंपनियों को दो साल पहले क्रोमिकल ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
इनमें से मात्र 10 ने प्लांट लगाकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है, यानि 45 कंपनियां अभी भी ग्राउंड वाटर को दूषित कर रही हैं। भूगर्भ वैज्ञानिक डा. नवीन कुमार दास का कहना है कि ग्राउंड वाटर का दोहन होने और केमिकल-क्रोमियम जमीन में डाले जाने से हालात खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लखनऊ टीम ने गाजियाबाद का दौरा किया। टीम रीजनल आफिसर एसके सिंह केनेतृत्व में दो दिन से जिले में थी।
अधिकारियों ने पॉल्यूशन कंट्रोल के जिला स्तरीय अफसरों केसाथ बैठक की और ग्राउंड वाटर को प्रदूषित करने वाली कंपनियों की सूची तैयार कर नए सिरे से नोटिस जारी करने को कहा।
ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से पहले:
ट्रेनों की स्पीड से बढ़ाने से पहले रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाएगा। आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रहे ट्रैक के दोनों ओर रेलवे सेफ गार्ड के रूप में बाउंड्रीवाल और लोहे की रेलिंग लगाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जानी है। दिल्ली-कानपुर रूट पर हाईस्पीड ट्रेन भी दौड़ाने की तैयारी की जा रही है।
ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से पहले ही ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा जहां मकान ट्रैक के नजदीक है। यहां सेफ गार्ड और बाउंड्रीवाल बनवाने की योजना तैयार की जा रही है।