{"_id":"5ef5790c8ebc3e42f20fc5d9","slug":"ghaziabad-husband-wife-commits-suicide-together-leaving-their-8-month-old-toddler-alone-messaging-sister-to-take-care-of-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बहन को मैसेज किया-बेटा घर पर अकेला है जल्दी आना और पति-पत्नी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बहन को मैसेज किया-बेटा घर पर अकेला है जल्दी आना और पति-पत्नी ने लगा ली फांसी
Fri, 26 Jun 2020 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड 1 के पूरे इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में पति-पत्नी के फांसी लगाने की बात सामने आई। इस घटना की सबसे दुखद बात ये है कि दंपती ने मौत को गले लगाने से पहले एक बार अपने आठ माह के बेटे के बारे में भी नहीं सोचा।
जानकारी के अनुसार ज्ञानखंड 1 में पति-पत्नी ने अपने आठ माह के बच्चे को अकेला छोड़कर खुदकुशी कर ली। दंपती की पहचान पल्लवी और निखिल के रूप में हुई है। दंपती ने फांसी लगाने से पहले पल्लवी की बहन को एक मैसेज किया था। उस मैसेज में लिखा था कि तुम जल्दी आ जाओ बच्चा घर पर अकेला है।
इसके बाद पल्लवी ने ड्राइंग रूम में और पति निखिल ने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।