फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Ghaziabad residents sang a song with Santosh Anand... in a kavi sammelan by Amar Ujala

Ghaziabad: संतोष आनंद के साथ गाजियाबादवासियों ने गाया एक प्यार का नगमा है... दिग्गज गीतकार का हार्दिक सम्मान

Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
सार

व्हीलचेयर पर बैठे संतोष आनंद भी लोगों का प्यार देखकर कवियों के सहारे खड़े हो गए। इसके बाद सभी ने झूमकर गीत गुनगुनाया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Ghaziabad residents sang a song with Santosh Anand... in a kavi sammelan by Amar Ujala
कवि सम्मेलन में गीतकार संतोष आनंद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अमर शहीदों की स्मृति में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार शाम नामचीन कवियों की महफिल सजी। जीटी रोड स्थित ऑप्यूलेंट मॉल में आयोजित इस महफिल में देर रात तक श्रोता नए, पुराने गीतों का आनंद लेते रहे।

विज्ञापन


कवि सम्मेलन में जैसे ही गीतऋषि संतोष आनंद ने ...एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है... गीत गाया, श्रोता अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। व्हीलचेयर पर बैठे संतोष आनंद भी लोगों का प्यार देखकर कवियों के सहारे खड़े हो गए। इसके बाद सभी ने झूमकर गीत गुनगुनाया।
विज्ञापन


अमर उजाला मां तुझे सलाम शृंखला के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में जब संतोष आगमन हुआ तब भी सभी ने खड़े होकर जिंदगी की न टूटे लड़ी गीत की धुन पर उनका स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ समेत सारे अतिथि भी उनके सम्मान में खड़े हो गए। सम्मेलन में उन्होंने मेरी जान तिरंगा है... और दिल दीवानों का डोला कश्मीर के लिए... गीत गाकर लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर करीब आधे घंटे तक उन्होंने गीत और कविताएं पढ़ीं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद मैं 87 साल का जवान हूं। मैं कभी थकावट नहीं महसूस करता हूं। एक एक सांस हिंदुस्तान के लिए है। देश के लिए शहीद होने वालों का कर्जा चुकाना है। जब तक सांस है तब तक उनके शौर्य की गाथा अपने गीतों और कविताओं में लिखता रहूंगा।

मंच तक पहुंचे लोग, ली सेल्फी, गीतों पर हुए भावुक
अमर गीत लिखने वाले संतोष आनंद को देखने और सुनने के लिए शहर के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने जब अपने कालजयी गीतों को गाया तो उनके साथ श्रोता भी गाने लगे। इस पर संतोष आनंद के साथ ही श्रोता भी भावुक हो गए। श्रोता मंच तक आ गए। गीत संगीत प्रेमियों ने उनके पांव छूकर सेल्फी ली। अपने बीच ऐसी महान हस्ती को इतना करीब देख कई श्रोताओं के आंसू तक निकल आए। वहीं कुछ लोग ढोल नगाड़े के साथ पहुंच गए और उनके गीतों पर नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। जब तक वह मंच पर थे तब तक तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंजता रहा।


हरिओम योगा सेंटर के बच्चों ने किया योग प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed