{"_id":"656d2181e7a4ce78bc009ec3","slug":"ghaziabad-family-beaten-for-not-converting-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : धर्मांतरण न करने पर परिवार को पीटा, घर छोड़कर जाने की धमकी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : धर्मांतरण न करने पर परिवार को पीटा, घर छोड़कर जाने की धमकी, जांच शुरू
Mon, 04 Dec 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:17 AM IST
सार
धर्मांतरण न करने की दशा में परिवार को घर छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। मामले में बबीता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने सलीम, सूफियान, नायजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयनगर थाना क्षेत्र की अब्दुल हमीद कॉलोनी में धर्मांतरण नहीं करने पर परिवार को घर में घुसकर पीटने की घटना सामने आई है। धर्मांतरण न करने की दशा में परिवार को घर छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। मामले में बबीता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने सलीम, सूफियान, नायजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बबीता ने बताया कि उनके बेटे अमन को सलीम ने रास्ते में रोककर कई बार पीटा था। वह लगातार उन पर धर्मांतरण करके अपनी बेटी की शादी उनके बेटे अमन से करना चाहता है। शादी करने से अमन ने साफ इनकार कर दिया। वह भी इस बात से खिलाफ हैं। इसी बात से नाराज होकर सलीम पक्ष के लोग उनके घर में घुस गए और अमन को पीटना शुरू कर दिया। बचाव में उतरने पर उनको भी पीटा गया।
विज्ञापन
घरेलू सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। धमकी दी कि उनकी बात नहीं मानी तो घर छोड़कर यहां से जाना होगा। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में शिकायत दी। इस बारे में एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि नामजदों से पूछताछ की जा रही है। कुछ कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
पंचायत में भी नहीं निकला समाधान
बबीता ने बताया कि यह समस्या उन्होंने सामाजिक लोगों के सामने रखी थी। उस वक्त भी लड़की ने सबके सामने अमन से शादी करने की बात सार्वजनिक रूप से कही। अंत में तय हुआ कि अलग- अलग समुदाय से होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकती। दोनों के घर भी नजदीक हैं। इसके बावजूद लड़की का उनके बेटे के पास फोन आया, कहा कि उनको उनको अपना धर्म बदलना होगा। ऐसा नहीं किया तो उनके बेटे अमन को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसवा दिया जाएगा। इसके बाद से उनका जीना दुश्वार हो गया है। वह काफी डरे हुए हैं।