फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad couple murder kids then suicides with manager now case file against brother in law

गाजियाबादः पांच मौतों का जिम्मेदार आरोपी राकेश वर्मा गिरफ्तार, 12 बजे पुलिस करेगी प्रेस कांफ्रेंस

Wed, 04 Dec 2019 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad couple murder kids then suicides with manager now case file against brother in law
- फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या कर महिला मैनेजर और पत्नी के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी गुलशन वासुदेव के भाई देवेंद्र ने इस मामले में बीती देर रात मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


गुलशन के भाई देवेंद्र ने इस मामले में मंगलवार देर रात इंदिरापुरम थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत गुलशन के साढ़ू राकेश वर्मा और उसकी मां फूला पर केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में बुधवार दोपहर 12 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

पुलिस को कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है जिसमें कारोबारी ने अपनी मौत और तंगी के लिए साढ़ू राकेश वर्मा को जिम्मेदार ठहराया। बच्चों की हत्या के बाद कारोबारी ने दिल्ली में एक परिचित को वीडियो कॉल करके कहा कि अब सब खत्म हो गया है। पुलिस ने पांचों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या ए-806 में गुलशन (45) पत्नी परमीना (43), बेटी कृतिका (18 ) और बेटे  ऋतिक (13) के साथ रहते थे। गुलशन की गांधीनगर दिल्ली में जींस की फैक्ट्री थी। 

ghaziabad couple murder kids then suicides with manager now case file against brother in law

उनकी मैनेजर संजना (26) भी परिवार के सदस्य के तौर पर उनके साथ रहती थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गुलशन ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मैनजर और पत्नी के साथ फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। गेट पर तैनात गार्ड ने तीनों के गिरने की आवाज सुनकर शोर मचा दिया। 

जिसके बाद सोसायटी के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी डा. मनीष मिश्रा, एएसपी केशव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दंपती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल संजना को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

बेटे को चाकू से काटा, बेटी का गला दबाया
पुलिस फ्लैट में पहुंची तो बेडरूम में कृतिका और बेटे ऋतिक का शव पड़ा हुआ था। गुलशन ने बेटे की गर्दन चाकू से काट डाली और बेटी को गला दबा कर मार दिया। इसके साथ ही पालतू खरगोश भी मरा हुआ मिला। उसे गर्दन मरोड़कर मारा गया था। फ्लैट में कुछ सिरिंज भी मिली हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों को मारने से पहले बेहोश किया गया था।

दीवार पर चिपकाए 500 केनोट व बाउंस चेक

ghaziabad couple murder kids then suicides with manager now case file against brother in law

दीवार पर सुसाइड नोट में कारोबारी ने लिखा कि उन पांचों की आंखिरी तमन्ना है कि उनकी लाशों को एक साथ जलाया जाए। इसके अलावा क्रिया क्रम के लिए दीवार पर 500-500 के दस हजार के नोट भी चिपके मिले। साथ ही बाउंस चेक भी चिपके थे, जो उसके साढ़ू द्वारा दिए गए थे। आरोप है कि शालीमार गार्डन निवासी साढू राकेश वर्मा ने उनके करीब दो करोड़ रुपये हड़प लिए थे।
 
करोड़ों डूबने से आहत होकर उठाया कदम : एसएसपी
एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि कारोबारी ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और उसके बाद अपनी मैनेजर और पत्नी के साथ बालकनी से छलांग लगा दी। कारोबारी के साढ़ू ने करीब दो करोड़ रुपये का धोखा किया था। वह पैसे वापस नहीं कर रहा था। साथ ही कोलकाता की एक कंपनी में गुलशन के करीब 60 व 70 लाख रुपये डूब गए। दोहरे नुकसान से आहत होकर गुलशन ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed