फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad cop fails to rape then to stop protest did firing

रेप की कोशिश के बाद सिपाही ने कराई फायरिंग, पति-देवर घायल

Fri, 01 May 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad cop fails to rape then to stop protest did firing

गाजियाबाद के कविनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से रेप की कोशिश की। आरोप है कि जब प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई ने सिपाही को पकड़कर पुलिस को सूचना दी तो उसके साथियों ने घर पर आकर फायरिंग की और लाठी डंडों से सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि खोड़ा एसएचओ मामले को दबाने में जुटे रहे। उधर, एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को लाइनहाजिर कर जांच बिठा दी है।

खोड़ा के आजाद विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पत्नी और छोटे भाई के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही कविनगर थाने में तैनात सिपाही रहता है।

शराब के नशे में धुत था सिपाही

Ghaziabad cop fails to rape then to stop protest did firing

प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह और भाई कमरे में सो रहे थे। पत्नी रसोई में थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कांस्टेबल घर में घुस आया और पत्नी से जबरदस्ती करने लगा।

पत्नी की चीख सुनकर उन्होंने भाई के साथ सिपाही को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जबतक पुलिस आती तब तक कांस्टेबल ने फोन से अपने भाई और अन्य लोगों को बुला लिया।

आरोप है कि सिपाही के परिजनों ने घर के बाहर कई राउंड हवाई फायर किए। इसके बाद लाठी डंडों से महिला, पति और देवर की पिटाई की। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में शिकायत तक नहीं ली गई

Ghaziabad cop fails to rape then to stop protest did firing

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में पुलिस ने शिकायत तक नहीं ली। महिला और देवर के सिर से खून बह रहा था मगर पुलिस ने मेडिकल के लिए नहीं भेजा।

वह लोग खुद एमएमजी अस्पताल पहुंचे तो शिकायत पर जीडी नंबर नहीं होने से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

दुकानदार ने लगाया लूट का आरोप
घटना के दौरान पड़ोस में दुकान चलाने वाली महिला ने आरोपी सिपाही के परिजनों पर बदसलूकी और लूटपाट का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसने युवकों को घर में घुसने से रोका तो कुछ युवक उसकी दुकान में घुस आए और बदसलूकी की। साथ ही गल्ला भी लूट लिया। महिला ने थाना खोड़ा में मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed