{"_id":"5f9698b9cab59209604a28e5","slug":"ghaziabad-conversion-again-in-city-news-goes-viral-on-social-media-police-probe-it-comes-out-as-rumor-file-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में उड़ी 100 लोगों के धर्म परिवर्तन की अफवाह, लोगों का इनकार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में उड़ी 100 लोगों के धर्म परिवर्तन की अफवाह, लोगों का इनकार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Mon, 26 Oct 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Oct 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलने के बाद पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बीते हफ्ते करहेड़ा क्षेत्र की बाल्मीकि बस्ती के 50 परिवारों के बौद्ध धर्म अपनाने के बाद एक बार फिर 100 लोगों के धर्म परिवर्तन की बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। धर्म परिवर्तन की यह खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ सेकंड अवनीश कुमार और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि जब अधिकारी वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया। लोगों ने प्रशासन को लिखित में स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन
जैतवन बुद्ध विहार समिति के उपाध्यक्ष पप्पू गौतम ने बताया कि अशोक सम्राट ने रविवार के दिन बौद्ध धर्म अपनाया था। उसी कड़ी में बुद्ध विहार कालोनी, गौतम नगर शिब्बनपुरा में दीक्षा कार्यक्रम हुआ था, जिसमें बुराइयां त्यागने का प्रण लिया गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने पूरा मामला स्पष्ट होने के बाद धर्म परिवर्तन की अफवाह उड़ाने के लिए एफआईआर दर्ज कर दी है। गौरतलब है कि, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेकंड में 100 लोगों के धर्म परिवर्तन की खबर और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।